किसानों को मिलेगी 25000 रुपए की सहायता, पढ़ें पूरी खबर

हाल ही में बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति से कई राज्यों के किसान परेशान हैं। इससे किसानों की भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के नुकसान को कम करने के लिए कई राज्य सरकारें अपने स्तर पर मुआवजा देने का ऐलान कर रही है।

मध्य प्रदेश सरकार भी अपने क्षेत्र के किसानों की मदद कर रही है। मुआवजा राशि देने हेतु फिलहाल सर्वे का काम किया जा रहा है। फसल क्षति का आकलन कर के जल्द ही किसानों को मुआवजा राशि भी दी जाएगी।

मीडिया में ख़बरों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “हाल ही में हुई ओलावृष्टि में 50 प्रतिशत फसल बर्बाद करने वाले किसानों को उनकी बेटियों की शादी के लिए राज्य सरकार 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही सरकार अगले साल किसानों को ऋण प्राप्त करने की सुविधा भी देगी।”

वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने 10 जनवरी 2022 को कहा था कि “राज्य सरकार ने अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनके फसलों के नुकसान के लिए तत्काल 25 प्रतिशत मुआवजा राशि प्रदान करेगी।”

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन डॉट कॉम

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>