किसानों को मिलेंगे 35250 रुपये, पान की खेती में मदद करेगी सरकार

हमारे देश में पान के पत्तों का उपयोग खाने के साथ साथ पूजा-पाठ में भी होता है। पान में बहुत तरह के औषधीय गुण भी उपलब्ध हैं इसीलिए इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। भारत में 100 से ज्यादा किस्म के पान की खेती की जाती है। किसान इसकी खेती से अच्छा मुनाफा प्राप्त करते हैं। पान की खेती की इन्हीं खूबियों को देखते हुए सरकार भी इसकी खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार भी अपने क्षेत्र के किसानों को पान की खेती करने पर बंपर सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

बिहार सरकार यह सब्सिडी पान विकास योजना 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को दे रही है। योजना के अंतर्गत किसानों को पान की खेती करने पर 50% तक की सब्सिडी दी जायेगी। योजना का लाभ बिहार राज्य के औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और वैशाली जिले के किसान उठा सकते हैं। योजना का लाभ वे किसान ही उठा सकते हैं जिनके पार जमीन का रकबा कम से कम 100M2 और ज्यादा से ज्यादा 300M2 तक हो। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए आप उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इस अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>