किसानों को गोपालन और डेयरी संचालन के लिए मिल रहा बंपर अनुदान

छत्तीसगढ़ सरकार ने गौठान और गोधन की सफलता से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने श्वेत क्रांति के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत राज्य में गोपालन पर जोर दिया जा रहा है, ताकि गौठानों की मदद से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा सके।

बता दें कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य राज्य में दूध की हो रही कमी को पूरा करना है। दरअसल छत्तीसगढ़ में दूध की मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर बना हुआ है। इस अंतर को खत्म करने के लिए राज्य सरकार श्वेत क्रांति पर जोर दे रही है। इसके लिए सरकार ने पशुधन विकास विभाग को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इसके तहत डेयरी संचालन और गोपलन के लिए किसानों द्वारा गाय खरीदने पर अनुदान दिया जा रहा है। जहां सामान्य वर्ग के किसानों को 50% और अनुसूचित वर्ग के किसानों 66% का अनुदान प्रदान किया जाता है। वहीं सरकार के अनुसार इस योजन के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा दुग्ध उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि होगी।

स्रोत: नई दुनिया

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>