किसानों को खेती करने पर सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी, पढ़ें पूरी खबर

किसानों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की मदद से किसान भी खेती में पूरे जोश के साथ शामिल होते हैं और भारत को खाद्यान संपन्न राष्ट्र बनाते हैं। सरकारी योजनाओं की फेहरिस्त में उत्तर प्रदेश सरकार अपने क्षेत्र के किसानों के लिए एक ख़ास योजना चला रही है। इस योजना की मदद से सरकार प्रदेश में मक्के और गन्ने की खेती को बढ़ावा देना चाह रही है।

योजना के अंतर्गत बताई गई दोनों फसलों की खेती पर किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना के तहत एक लाभार्थी किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के खेत में खेती हेतु सब्सिडी दी जायेगी। बता दें की प्रदेश सरकार सरकार अपने किसानों को देसी मक्का, संकर मक्का एवं पॉपकार्न मक्का पर 2400 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बेबी मक्का पर 16000 रुपये वहीं स्वीट मक्का पर यह सब्सिडी 20000 रुपये प्रति एकड़ तक दी जा रही है। यह योजना आगामी 4 वर्षों तक के लिए होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>