Management of Red Spider Mites in Cucurbitaceae

कद्दुवर्गीय फसलों में लाल मकड़ी का प्रबंधन:-

पहचान:-

  • लाल मकड़ी 1 मिमी. लम्बी होती है जिन्हे नग्न आँखों व्दारा आसानी से नहीं देखा जा सकता है|
  • लाल मकड़ी पत्तियों की निचली सतह में समूह बनाकर रहती है|
  • लाल मकड़ी एक कालोनी के समूह में 100 तक की संख्या में रहती है|
  • इनके अंडे गोल पारदर्शक, हल्के पीले सफ़ेद रंग के होते है|
  • वयस्क के आठ पर होते है जो मकड़ी के शरीर के ऊपर गहरे छालेनुमा आकृति होती है| सिर पर दो लाल रंग के नेत्र बिंदु होते है|
  • मादा आकार में नर से बड़ी होती है एवं शरीर के ऊपर गहरे छालेनुमा आकृति होती है| शरीर कठोर आवरण से ढका होता है|
  • अंडे से निकले हुए लार्वा में केवल छ: पैर होते है|

हानि:-

  • लार्वा शिशु एवं वयस्क पत्तियों को निचली सतह को फाड़कर खाते है|
  • शिशु एवं वयस्क दोनों पत्तियों व लताओं के कोशिका रस को चूसते है, जिसके पत्तियों व लताओं पर सफ़ेद रंग धब्बे विकसित हो जाते है|
  • अत्यधिक संक्रमण की अवस्था में पत्तियों की निचली सतह पर जालनुमा संरचना तैयार करके उन्है हानि पहुचाती है|

नियंत्रण:-

  • सुबह सूर्य निकलने के पहले पत्तियों के निचली सतह पर नीम तेल का छिड़काव करें|
  • प्रोपारजाईट 57% EC को 3 मिली प्रति लीटर पानी के अनुसार 7 दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें|

 

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

 

Share

See all tips >>