आलू की फसल में मिट्टी उपचार के मिलते हैं कई फायदे

  • आलू की फसल में बुवाई के पूर्व मिट्टी उपचार बहुत आवश्यक है l

  • मिट्टी की उर्वरता और पोषक तत्व प्रबंधन फसल की अच्छी उपज एवं रोग मुक्त फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण कारक है जो फसल की उपज और गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव डालते हैं।

  • रबी के मौसम में आलू की बुवाई के पूर्व मिट्टी में बहुत अधिक नमी होने के कारण कवक जनित रोग एवं कीट का बहुत अधिक प्रकोप होता है।

  • कवक जनित रोग एवं कीट के निवारण के लिए मिट्टी उपचार कवकनाशी और कीटनाशी से किया जाता है।

  • मिट्टी उपचार कवकनाशी और कीटनाशी से करने से आलू की फसल में कंद गलन जैसे रोग नहीं लगते हैं।

  • मिट्टी उपचार के द्वारा आलू में लगने वाले उकठा रोग से भी बचाव होता है।

  • मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए भी मिट्टी उपचार बहुत आवश्यक है। इसके लिए मुख्य पोषक तत्वों का उपयोग किया जाता है l

  • मिट्टी उपचार करने से मिट्टी की संरचना में सुधार होता है एवं उत्पादन भी काफी हद तक बढ़ जाता है।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

See all tips >>