अश्वगंधा से भी पावरफुल इस लत्तेदार औषधीय पौधे की खेती से होगा मोटा मुनाफा

आयुर्वेद का सेवन करने वाले लोग अश्वगंधा को बहुत पावरफुल जड़ी बूटी मानते हैं। एक ऐसा ही पावरफुल जड़ी बूटी है कौंच जिसके सेवन से कई शारीरिक लाभ तो मिलते ही हैं साथ ही साथ इसकी खेती करने से मोटा मुनाफ़ा भी हासिल होता है। कौंच एक झाड़ीनुमा पौधा है जिसकी खेती में लगत बेहद कम लगती है और मुनाफा बहुत ज्यादा होता है।

कौंच एक लत्तेदार पौधा है और इसे बढ़ने के लिए सहारे की आवश्यकता होती है। इसी वजह से कृषि विशेषज्ञ इसे बगीचे में लगाने को कहते हैं। ऐसा करने से जाल लगाने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं होगा और खेत में आप अन्य फसल लगा पाएंगे।

कौंच दरअसल एक वर्षीय लता है, अर्थात बुआई के बाद इसमें फल लगने में एक वर्ष का वक़्त लगता है। इसकी फली की मांग बहुत ज्यादा है इसीलिए इसका दाम अच्छा मिल जाता है। इसकी खेती मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, गुजरात और राजस्थान में की जाती है।

कौंच के कई औषधीय फायदे हैं इसीलिए इसके बीजों का इस्तेमाल करने से अनिद्रा, शारीरिक कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं साथ ही यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा देता है।

स्रोत: टीवी 9 भारतवर्ष

आधुनिक और स्मार्ट खेती से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहे ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने किसान मित्रों से भी करें साझा।

Share

See all tips >>