अब जैविक खेती में सरकार करेगी किसानों को मदद, जानें योजना की पूरी जानकारी

देश में हर जगह जैविक खेती करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही हैं। इस बीच हरियाणा सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष योजना लेकर आई है। इसके तहत राज्य के किसानों को जैविक खेती के लिए जमीनी स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

हरियाणा सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 3 साल का प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरु किया है। इन कार्यक्रमों के तहत किसान भाईयों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और पहले 3 सालों में उत्पादन के नुकसान पर आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार 100 कलस्टर्स भी तैयार करेगी। इसके तहत हर एक कलस्टर्स में कम से कम 25 एकड़ भूमि का प्रयोग किया जाएगा। जिसमें जैविक पद्धति से खेती की जाएगी। इसी के साथ ही सरकार ने प्राकृतिक कृषि विभाग बनाने की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।

बता दें कि कृषि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से न केवल लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है। रायायनिक उर्वरकों के प्रयोग को खत्म करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के हर गांव को जैविक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>