शिवराज सरकार की बड़ी सौगात, महिला समूहों को मिले 250 करोड़ रुपये

women groups got Rs 250 crore

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों शिवपुरी में आयोजित जन-कल्याण व सुराज अभियान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने 20 हजार महिला स्व-सहायता समूहों को 250 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए। यह रकम बैंक ऋण के रूप में महिलाओं को वितरित किये गए। इसके अलावा बाढ़ पीड़ित लोगों को भी 163 करोड़ 28 लाख रुपये की मदद राशि दी गई। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

स्रोत: ज़ी न्यूज़

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों एवं कृषि सम्बंधित ख़बरों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share