जैविक खेती कैसे की जाती है, जानें इसके फायदे

What is organic farming and its benefits
  • जैविक खेती दरअसल खेती की वो पद्धति है जिसमें पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना एवं प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखते हुए भूमि, जल एवं वायु प्रदूषण किये बिना अधिक उत्पादन प्राप्त किया जाता है।

  • जैविक खेती में रसायनों का उपयोग कम से कम होता है।

  • जैविक खेती रासायनिक कृषि की अपेक्षा कम लागत वाली भी होती है।

  • इसमें सिंचाई की कम लागत आती है क्योंकि जैविक खाद जमीन में लम्बे समय तक नमी बनाये रखतें हैं जिससे सिंचाई की आवश्यकता रासायनिक खेती की अपेक्षा कम पड़ती है।

  • जैविक खेती में मिट्टी को एक जीवित माध्यम माना गया है जो पौधों व जीवों के अवशेष को खाद के रूप में भूमि को प्राप्त होते हैं।

  • जैविक खेती के प्रयोग से उगाई गई फसलों पर बीमारियों एवं कीटों का प्रकोप बहुत कम होता है।

  • इसका परिणाम यह होता है कि फसलें पूर्ण रूप से रसायन मुक्त और स्वस्थ होती हैं।

  • स्वास्थ्य की दृष्टि से जैविक उत्पाद सर्वश्रेष्ठ होते हैं एवं इनके प्रयोग से कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है।

प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share