आलू की फसल में बुआई के 1 से 5 दिनों में खरपतवार प्रबंधन

Weed Management in Potato Crop 1-5 Days of Sowing
  • बारिश के मौसम के बाद मिट्टी में बहुत अधिक नमी होने के कारण आलू की फसल की बुआई के बाद खरपतवार बहुत अधिक मात्रा में उगने लगते हैं।

  • सभी प्रकार के खरपतवारों का नियंत्रण समय पर एवं उचित खरपतवार नाशी का उपयोग करके किया जा सकता है।

  • रासायनिक विधि: इस विधि में रसायनों का उपयोग करके खरपतवारों का नियंत्रण किया जाता है। इन रसायनों का उपयोग समय समय पर करने से बहुत अच्छी तरह खरपतवारों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

  • बुआई के 1 से 3 दिनों बाद: खरपतवारों के रासायनिक नियंत्रण के लिए पेंडामेथलिन 38.7% CS @ 700 मिली/एकड़ का छिड़काव करेंI

  • इस प्रकार छिड़काव करने से बुआई के बाद शुरूआती अवस्था में उगने वाले खरपतवारों का नियंत्रण किया जा सकता है।

  • बुआई के बाद दूसरा छिड़काव: मेट्रीब्युजीन 70% WP @ 100 ग्राम प्रति एकड़ का छिड़काव बुआई के 3-4 दिन बाद या आलू का पौधा 5 सेमी. का होने से पहले करें।

  • खरपतवारनाशक के छिड़काव के समय पर्याप्त नमी का होना बहुत आवश्यक है।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share