प्याज की उन्नत किस्में और उनकी विशेषताएं

प्रेमा 178:- 

  • इस किस्म की फसल अवधि लगभग 110 दिन की होती है। 

  • जल्दी पककर तैयार होने वाली किस्म है। 

  • औसतन 12-14 पत्तियों के साथ तने का उत्कृष्ट विकास होता है। 

  • बल्ब का वजन माध्यम 170-220 ग्राम का होता है। 

  • कंद का रंग लाल होता है। 

  • कंद का व्यास 7X8 होता है। 

कोहिनूर चाइना:- 

  • इस किस्म की फसल अवधि लगभग 95 से 100 दिन की होती है। 

  • कंद का रंग गहरा लाल/बैंगनी का होता है। 

  • कंद ग्लोब के आकार का होता है। 

  • जुड़ा हुआ कंद तथा बोल्टिंग के प्रति सहनशीलता किस्म है। 

  • इस किस्म की पैदावार अधिक होती है। 

  • इस किस्म को लगभग 3 महीने तक भण्डारण कर सकते है। 

  • इसका बीज 3 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से लगता है। 

पंचगंगा सरदार:- 

  • इस किस्म की हार्वेस्टिंग रोपनी के लगभग 90 दिन बाद होती है। 

  • यह किस्म खरीफ के लिए उपयुक्त है। 

  • इस किस्म के कंद का रंग लाल होता है। 

  • इसका बीज 3 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से लगता है।

भूमि:- 

  • फसल की अवधि लगभग 150 दिन की होती है। 

  • इसके कंद का वजन 90-100 ग्राम का होता है।

  • कंद आकर्षक लाल रंग का होता है।  

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share