मध्यम अवधि वाली कपास की उन्नत किस्में

👉🏻नमस्कार किसान भाइयों आज हम कपास की जबरदस्त उत्पादन देने वाली व मध्यम समय में तैयार होने वाली किस्मों के बारे में जानेंगे। 

👉🏻नुजीवीडू गोल्डकोट:-  इसके डेंडु का आकार मध्यम, कुल वज़न 5 ग्राम, फसल अवधि 155 से 160 दिन व  भारी मिट्टी के लिए उत्तम होता है l  

👉🏻कावेरी जादु:- इसके डेंडु का आकार मध्यम, कुल वज़न 6-6.5 ग्राम, फसल अवधि 155 से 170 दिन, हल्की मध्यम मिट्टी के लिए उत्तम, बोलवर्म का प्रकोप कम से कम व नज़दीकी फसल की बुवाई के लिए अच्छी होता है l  

👉🏻नुजीवीडू प्रवर्धन ऐक्स:- इसके डेंडु का आकार बड़ा, कुल वज़न 5 -5.5 ग्राम, फसल अवधि 155 से 160 दिन, हल्की मध्यम मिट्टी के लिए उत्तम, पौधा मध्यम से लंबा और झाड़ीदार होता है l  

👉🏻कावेरी मनी मेकर:- इसके डेंडु का आकार बड़ा, कुल वज़न 5 -5.5 ग्राम, फसल अवधि 145 से 160 दिन, भारी मिट्टी के लिए उत्तम, अच्छे से डेंडु खिलने की प्रवृत्ति होती है l 

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

देरी से तैयार होने वाली कपास की उन्नत किस्में !

👉🏻किसान भाइयों, मध्य प्रदेश में कपास की फसल मई जून माह में सिंचित एवं असिंचित अवस्थाओं में लगाई जाती है। कपास की किस्मों की सामान्यतः फसल अवधि 140 -180 दिन के मध्य होती है। 

👉🏻आज हम इस लेख के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश में लगाई जाने वाली कुछ अधिक अवधि (155 -180 दिन) वाली कपास की उन्नत किस्मों व उनकी महत्वपूर्ण विशेषताओं के बारे में जानेंगे। 

👉🏻नुजीवीडू गोल्डकोट:-  इसके डेंडु का आकार मध्यम और कुल वज़न 5 ग्राम होता है। इसकी फसल अवधि 155 से 160 दिन की होती है, जो भारी मिट्टी के लिए उत्तम है। 

👉🏻अंकुर स्वदेशी 5:- इसके डेंडु का आकार बड़ा, कुल वज़न 3.50-4 ग्राम और फसल अवधि 160 से 180 दिन की होती है। जो भारी मिट्टी के लिए उत्तम व प्रतिकूल स्थिति में अधिक उपज के साथ आसानी से पकने वाली किस्म है।

👉🏻कावेरी जादू:- इसके डेंडु का आकार मध्यम व कुल वज़न 6-6.5 ग्राम होता है। फसल अवधि 155 से 170 दिन की होती है। जो हल्की मध्यम मिट्टी और नज़दीकी बुवाई के लिए उत्तम है। इसमें बोलवर्म का प्रकोप कम से कम होता है ।

👉🏻मेटाहेलिक्स आतिश:- इसके डेंडु का आकार बड़ा, कुल वज़न 5.5-6.5 ग्राम  और पौधे मध्यम से लंबा व झाड़ीदार होता है। इस फसल की अवधि 160 से 170 दिन की होती है। फसल के लिए हल्की मध्यम मिट्टी के लिए उत्तम है।

किसान भाइयों यह किस्में लगाएं बंपर उत्पादन पाएं।

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share