नोवालक्सम से करें सफेद मक्खी, माहू, फुदका, तैला की रोकथाम व पाएं बेहतर फसल विकास

Use Novalaxam to prevent Whitefly Aphid Jassids Thrips and get better crop development

बेहद कम समय में नोवा सीरीज के फसल सुरक्षा उत्पाद किसानों की पहली पसंद बन चुके हैं। इस सीरीज के सभी उत्पाद फसल समस्याओं का नियंत्रण बड़ी ही तेजी से करते हैं और फसल जल्द स्वस्थ हो जाती है। नोवा सीरीज के फसल सुरक्षा उत्पादों में शामिल नोवालक्सम कीटों के अंत के साथ साथ फसल विकास में भी मददगार होता है। इसीलिए यह उत्पाद किसान खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

आइये जानते हैं नोवालक्सम की प्रमुख विशेषताएं

नोवालक्सम एक कीटनाशक है जो विशेष रूप से छेद करने वाले एवं रस चूसने वाले कीटों पर प्रहार करता है। इसके प्रहार से कीट 30 मिनट के भीतर पत्तों को खाना बंद कर देते हैं। इससे तीन सप्ताह तक का उत्कृष्ट नियंत्रण मिलता है। इसके उपयोग से महत्वपूर्ण लाभकारी कीड़ों पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। यह अन्य कीटनाशकों के साथ आसानी से संगत कर सकता है।

नोवालक्सम सफेद मक्खी, माहू, फुदका, तैला आदि कई सारे कीटों का नियंत्रण आसानी से कर लेता है। इस उत्पाद का उपयोग कपास, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन, टमाटर, मिर्च, चाय व कई अन्य फसलों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

नोवालक्सम की खरीदी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Share