ये हैं साल 2022 के टॉप 5 ट्रैक्टर, इसके उपयोग से खेती होगी आसान

top 5 tractors of the year 2022

ट्रैक्टर किसानों का ख़ास दोस्त होता है जिसकी मदद से बड़े बड़े कृषि कार्य कम समय में पूरे किए जा सकते हैं। पर किसान इस बात को लेकर हमेशा थोड़े भ्रमित रहते हैं की वे कौन सा ट्रैक्टर खरीदें। इसीलिए आज के इस लेख में आप जानेंगे साल 2022 के टॉप 5 ट्रैक्टर कौन कौन से हैं और इनकी क्या क्या खूबियां हैं!

महिंद्रा ट्रैक्टर
भारतीय किसानों के बीच महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर काफी प्रसिद्ध हैं। इसके अंतर्गत 15-75 एचपी तक के ट्रैक्टर के अलग-अलग मॉडल के साथ साथ MAHINDRA JIVO 225 DI 4WD जैसे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर भी बनाती है। यह बागवानी करने वाले किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

टैफे
टैफे भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांडों में शामिल है। टैफे का सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर मॉडल Eicher और Massey Ferguson है। इसमें Eicher ट्रैक्टर 18 से 55 HP तक के अलग-अलग मॉडल उपलब्ध करवाता है।

सोनालिका
प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता कंपनी सोनालिका के ट्रैक्टर भी किसानों के बीच खूब पसंद किये जाते हैं। इस कंपनी के 20HP से लेकर 90HP तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उचित मूल्य पर उपलब्ध हो जाएंगे।

कुबोटा कृषि यंत्र भारत प्रा लिमिटेड
यह कंपनी भारत में ट्रैक्टर व अन्य कृषि मशीनों का निर्माण करती है। यह 21-55 HP के बीच के ट्रैक्टर का निर्माण करती है, साथ ही विश्व स्तरीय मिनी ट्रैक्टर भी यह कंपनी बनाती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share