ये हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां, जानें इनकी खूबियां

These are the world's most expensive vegetables

सब्जियाँ हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद पोषक तत्व होते हैं। ज्यादातर सब्जियों के बारे में तो आप जानते ही हैं पर आज के लेख में हम ऐसी सब्जियों के बारे में जानेंगे जो दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में शुमार होती हैं।

ला बोनेट के आलू: यह दुनिया का सबसे महंगा आलू है। इसकी खेती रेतीली मिट्टी में होती है। इसका स्वाद थोड़ा नमकीन होता है वहीं इसका इस्तेमाल प्यूरी, सलाद, सूप व क्रीम आदि बनाने में होता है।

हॉप शूट: यह दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में से एक है और इसकी कीमत 1000 यूरो प्रति किलो यानी 80,000 रूपए प्रति किलो तक रहती है। इस सब्जी से बियर बनाया जाता है।

यामाशिता पालक: यह पालक की तरह ही दिखता है और इसकी खेती मुख्यतः फ्रांस में होती है। एक यामाशिता पालक 13 अमेरिकी डॉलर का होता है।

मैंग चपटा मटर: यह सब्जी मटर के जैसी होती है। यह पश्चिमी देशों की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक मानी जाती है। यह 2 यूरो प्रति 100 ग्राम के भाव में मिलता है।

ताईवानी मशरूम: यह मशरूम भी सबसे महंगी सब्जियों में से एक है। यह 80,000 प्रति पीस की कीमत में मिलती है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है।

गुलाबी पत्तागोभी: पत्तागोभी की तरह नजर आने वाली इस सब्जी में कई लाभकारी पोषक तत्व मिलते हैं। इटली और दक्षिणी फ्रांस के वेरोना क्षेत्र में इसकी खेती होती है। इसकी कीमत लगभग 10 अमेरिकी प्रति पाउंड होता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को शेयर बटन के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

Share