शनि जयंती पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि के लोगों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा

There will be a solar eclipse on Shani Jayanti

आगामी 10 जून 2021 को शनि जयंती है और इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। इसलिए इस बार इस दिन का विशेष महत्व माना जा रहा है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस बार शनि जयंती पर कुछ राशियों विशेष कृपा होगी। ये राशियां हैं वृष, वृश्चिक व मीन।

वृष राशि के लोगों लिए शनि जयंती किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। इन्हें धन- लाभ होगा, जिससे इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी ये दिन बहुत शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशि के लोगों पर भी शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। धन-लाभ के भी अवसर बनेंगे और भाग्य का पूरा साथ देगा।

मीन राशि के लोगों के लिए भी शनि जयंती शुभ होगा। इन लोगों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता के योग भी बन रहे हैं। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

स्रोत: हिंदुस्तान लाइव

आपके जीवन से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और कृषि विशेषज्ञों की सलाहों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन के लेख जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share