होली पर इस राज्य के किसानों को मिला कर्जमाफी का उपहार

The farmers of this state got the gift of loan waiver on Holi

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने किसानों के हित में कई योजनाओं की घोषणा की है। इनमें से एक योजना किसानों की कर्जमाफी को लेकर है। जो कि राज्य के सभी भूमि विकास बैंक से लोन प्राप्त करने वाले किसानों के लिए है। इसकी सहायता से अब कर्ज में डूबे किसानों को कर्जमाफी से राहत मिल जायेगी।

इस योजना के तहत किसानों का अपनी फसल पर लिए गए कर्ज का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इसकी मदद से प्रदेश के करीब 34,788 किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। हालांकि इससे पहले सरकार ने साल 2020 के पहले बजट में किसानों का लोन चुकाने के लिए 50,000 रुपए का इंसेंटिव देने की घोषणा की थी, लेकिन उस दौरान आर्थिक तंगी के चलते इस योजना पर काम नहीं हो पाया था।

फिलहाल राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए इस योजना को पूरा करने का वादा किया है। इसी के साथ ही सरकार की ओर से 2022-23 में 43,112 लाख किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन देने की घोषणा की है। इसकी मदद से राज्य के हर तबके के किसानों को खेती करने में काफी मदद मिलेगी।

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share