लहसुन में कंद फटने से होगा नुकसान, जानें बचाव के उपाय

the causes and control measures of bulb splitting in garlic

  • किसान भाइयों लहसुन की फसल इस समय परिपक्व अवस्था पर आ गई है। लहसुन की फसल में कंद फटने या कलियां खिलने के प्रथम लक्षण पौधे के आधार पर दिखाई देते हैं। 

  • इस समस्या का मुख्य कारण फसल में अनियमित रूप से सिंचाई करना होता है। 

  • खेत में ज्यादा सिंचाई के बाद एकदम कुछ दिन सिंचाई न करना और खेत का पूरी तरह से सूखा दिखाई देना एवं फिर से अधिक सिंचाई दोबारा करने के कारण से भी कंद फटने लगते हैं।

  • लहसुन के खेत में लगातार अनियमित सिंचाई के कारण इस विकार में वृद्धि होती है।

  • एक समान सिंचाई और पर्याप्त उर्वरकों की मात्रा का उपयोग करने से कंदों को फटने से रोका जा सकता है।

  • धीमी वृद्धि करने वाले लहसुन की किस्मों का उपयोग करने से भी इस विकार को कम कर सकते हैं।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share