महिलाओं को मिलेंगे दो लाख रुपये, कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन

Swarnima Loan Scheme

देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार कई प्रकार की योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में स्वर्णिमा लोन योजना की शुरुआत सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इस योजना से पिछड़े वर्ग से आने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं खुद का काम शुरू कर सकती हैं। खुद का काम शुरू करने के लिए “स्वर्णिमा लोन योजना” के माध्यम से कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है।

बता दें कि यह योजना राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम ने शुरू की है। इसमें पात्र महिलाओं को कम ब्याज दर पर दो लाख रुपये तक का ऋण मिलता है। अपना बिजनेस शुरू करने के अलावा महिलाएं इस लोन का लाभ शिक्षा, आवास और स्वास्थ्य सुविधा के लिए भी ले सकते हैं। इसका लाभ अधिसूचित पिछड़ा वर्ग की वैसी महिलाएं उठा सकती हैं जिसकी वार्षिक पारिवारिक आमदनो तीन लाख रुपये से कम है। योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप सरकार के द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18001023399 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share