कपास की फसल से अधिक उत्पादन लेने के लिए करें जरुरी छिड़काव

कपास की फसल से अच्छा उत्पादन लेने के लिए, यह छिड़काव करना बहुत ही आवश्यक होता है। कपास की फसल जब 100 से 120 दिन की हो, 00:00:50, @ 800 ग्राम + ट्राई डिसॉल्व मैक्स 200 ग्राम + बोरान @ 150 ग्राम प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

जानें इन उन्नत उत्पादों की विशेषताएं-

00:00:50:- इसमें उच्च पोटेशियम तत्व पाया जाता है, जो पानी में आसानी से घुलनशील है, जो कि ड्रिप सिंचाई एवं पर्णीय छिड़काव के लिए सबसे अच्छा है। पौटेशियम की सही उपस्थिति पौधो की रोगरोधी क्षमता एवं उत्पादकता के लिए जरुरी है। यह मजबूत कपास का वजन एवं गुणवत्ता को बढ़ाता है। जिससे उच्च गुणवत्ता वाला कपास प्राप्त होता है। 

ट्राई डिसॉल्व मैक्स:- यह एक जैव उत्तेजक है। इसमें जैविक कार्बन, पोटेशियम, कैल्शियम, अन्य प्राकृतिक स्थिरक आदि तत्व पाए जाते हैं। यह कपास की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ स्वस्थ फसल वृद्धि में मदद करता है। साथ ही यह विभिन्न पोषक तत्वों की मात्रा को भी बढ़ाता है।

बोरॉन:- कपास की फसल के विकास के सभी चरणों में बोरॉन की आवश्यकता होती है। लेकिन विशेष रूप से डेंडु विकास के दौरान बोरान की उपस्थिति जरूरी होती है। बोरोन से फूलों में परागण की क्रिया, परागनली का निर्माण,और कपास बनने में सहायता करता है और रेशे की गुणवत्ता को बढ़ाता है। 

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share