आलू की इस किस्म को मिली खास पहचान, इसकी खेती देगी जबरदस्त मुनाफा

special potato of Indore

शायद ही ऐसा कोई हो जिसे आलू पसंद ना हो। शायद इसीलिए आलू को सब्जियों का राजा भी कहते हैं। लेकिन आजकल इंदौर के ख़ास आलू बहुत ज्यादा पसंद की जा रही है। इसकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ गई है की यह मध्यप्रदेश सरकार को भी पसंद आने लगी है।

वैसे तो आलू अपनी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। हालांकि इसमें एक अवगुण भी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर मरीजों के लिए हानिकारक माने जाते हैं। वहीं इंदौर के आलू शुगर फ्री होते हैं। यानि कि इनमें न के बराबर शुगर पाया जाता है और ये कटने के बाद लाल भी नहीं होते हैं। इसी वजह से इंदौर के आलू को विशेष दर्जा दिया गया है।

इसके चलते राज्य सरकार ने इंदौर के आलू को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसके तहत इंदौर के आलू को ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के लिए चुना गया है। इसके माध्यम से अब इंदौर के आलू के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही देश विदेश में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी और किसानों को भी ज्यादा लाभ मिलेगा।

स्रोत: टीवी 9

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। जानकारी पसंद आये तो लाइक व शेयर जरूर करें।

Share