धान की फसल में शीथ ब्लाइट की पहचान एवं रोकथाम

पर्णच्छद अंगमारी (Sheath Blight):– यह रोग राइजोक्टोनिया सोलेनी नामक कवक के कारण होता है। इस रोग से पानी और भूमि की सतह के पास पर्णच्छद पर रोग के प्रमुख लक्षण दिखाई देते हैं। इसके प्रकोप से पत्ती के पर्णच्छद पर 2 से 3 सेमी. लम्बे हरे और भूरे रंग के धब्बे बनते जाते हैं, जो कि बाद में भूसे के रंग के हो जाते हैं। धब्बों के चारों तरफ बैंगनी रंग की पतली धारी बन जाती है। जिनके कवक जाल अनुकूल वातावरण होने पर स्पष्ट दिखाई देते हैं। 

रोकथाम के उपाय 

  • इसके रोकथाम के लिए, नोवाकोन (हेक्साकोनाज़ोल 5% ईसी) @ 400 मिली या  कस्टोडिया (एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 11% + टेबुकोनाज़ोल 18.3% एससी) @ 240 मिली या नेटिवो (टेबुकोनाज़ोल 50% + ट्राइफ्लॉक्सीस्ट्रोबिन 25% डब्ल्यूजी) @ 80 ग्राम + सिलिकोमैक्स @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share