लहसुन की कलियों में असामयिक फुटाव की रोकथाम के उपाय

Rubberification and premature sprouting of bulbs in Garlic
  • किसान भाइयों लहसुन में बल्बों का समय से पहले अंकुरित होना या कलियों का असामयिक फुटाव एक मुख्य दैहिक विकार है।

  • लहसुन की फसल जब पकने के करीब होती है तब यह समस्या मुख्यतः देखने को मिलती है। 

  • इसका मुख्य लक्षण यह है कि मूल पौधे में कलियाँ समय से पहले ही अंकुरित हो जाती हैं।

  • विकसित हुए बल्ब की सभी कलियाँ अंकुरित हो जाती हैं एवं मुख्य तने के चारों तरफ से नई पत्तियों का एक झुंड दिखाई देता है। इससे लहसुन खराब हो जाता है l

  • इसके प्रबंधन के लिए उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें। 

  • यूरिया का उपयोग अधिक मात्रा में ना करें। 

  • अनियमित सिंचाई से बचें। 

  • यह समस्या उन खेतों में दिखाई देती है जहाँ भारी बारिश के दौरान निचली सतह पर पोषक तत्वों का जमाव हो जाता है। 

  • यह समस्या मार्च – अप्रैल माह में अधिक होती है। जब अधिक जल भराव के कारण फसल के परिपक्व होने पर मिट्टी में नमी का स्तर अधिक होता है।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share