अफरा रोग से पशुओं में आ सकती है सांस लेने में परेशानी, जानें बचाव की विधि

Prevention of Bloat disease in Animals Ruminant
  • जुगाली करने वाले पशुओं में अफरा रोग होना एक आम समस्या है।
  • इसके कारण पशुओं के पेट में बनी गैस मुँह के रास्ते से निकलती रहती है, परन्तु जब पशुओं में अपचन की समस्या के कारण गैस बहार नहीं निकलती है तो अफरा जैसी समस्या होती है।
  • इसके कारण पशुओं को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
  • साथ ही पशु द्वारा जुगाली करने की प्रक्रिया भी बंद हो जाती है।
  • इसके कारण पशु का पेट बायीं ओर कुछ अधिक फूल जाता है।
  • पशु खाना और पानी पीना बंद कर देता है साथ ही ज़मीन पर लेट कर पाँव पटकने लगता है।
  • इसके निवारण के लिए पशु को 400 से 500 मिली सरसों तेल के साथ 30-60 मिली तारपीन का तेल मिलाकर पिलाने से इस रोग का निवारण किया जा सकता है।
Share