केंद्र सरकार की यह योजना महिलाओं को दे रही फ्री में सिलाई मशीन

PM Free Sewing Machine Scheme

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक ‘पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना’ है, इसके तहत महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सशक्त बन सकें।

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है ?

इस योजना के माध्यम से देश की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की श्रमिक और असहाय महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जा रही है, ताकि वह भी स्वरोजगार के जरिए अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। वहीं इस योजना के तहत हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दी जाएगी। देश में जारी यह योजना हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, बंगाल, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में चलाई जा रही हैं। ऐसे में इन राज्यों की महिलाएं सरकार की इस लाभकारी योजना का लाभ उठा सकती हैं। 

योजना के लिए जरूरी शर्तें

इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल पाएगा, जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होगी। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल वर्ग की सभी महिलाएं फ्री सिलाई मशीन योजना की पात्र हैं। इसी के साथ ही आवेदक श्रमिक महिलाओं के पति की वार्षिक आय 12,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन करने की प्रक्रिया

जो महिलाएं इस योजना की पात्र हैं, उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र के अनुसार अपना आवेदन भरना होगा। इसके लिए वे आवेदन फॉर्म समाज कल्याण विभाग से प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाकर भी फॉर्म को डाउनलॉड किया जा सकता है।

स्रोत : कृषि जागरन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share