साल में 250 अंडे देने वाली ये विदेशी मुर्गी कर देगी मालामाल

ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन सबसे पसंदीदा व्यवसाय है। इस व्यवसाय से अंडे, मांस और पंखों की बिक्री करके बढ़िया कमाई की जा सकती है। खास बात तो यह है कि कम पैसों में भी यह व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। हालांकि पहले ये जानना जरूरी है कि ये व्यवसाय मांस या अंडे में से किसके लिए शुरू किया जा रहा है। उस हिसाब से ही मुर्गी की सही नस्ल का चयन करें, ताकि और भी ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। 

अगर आप ऐग प्रोडक्शन के लिए मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो, प्लायमाउथ रॉक मुर्गी सबसे बढ़िया विकल्प है। यह एक अमेरिकन नस्ल है। इस नस्ल की मुर्गियों का वजन 3 किग्रा तक होता है, जो सालभर में लगभग 250 अंडे देती हैं। इनके एक अंडे का औसतन वजन 60 ग्राम तक होता है। बता दें कि इन अंडों की भारतीय बाजार में बहुत मांग है। इतना ही नहीं, इस नस्ल के मुर्गे का मांस भी स्वास्थ के हिसाब से फायदेमंद माना जाता है। बाजार में भी इसके मांस की बढ़िया कीमत मिलती है। ऐसे में प्लायमाउथ रॉक नस्ल की मुर्गी के पालन से बंपर कमाई की जा सकती है।

स्रोत: आज तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share