धान की फसल में ब्लास्ट रोग के लक्षण एवं रोकथाम के उपाय

किसान भाइयों, धान का यह रोग पाइरिकुलेरिया ओराइजी नामक फफूंद के द्वारा फैलता है। यह रोग अत्यंत विनाशकारी होता है। पत्तियों और उनके निचले भागों पर छोटे और नीले रंग के धब्बे बनते हैं, जो बाद में आकार में बढ़कर ये धब्बे नाव की तरह हो जाते हैं। इस रोग के लक्षण सर्वप्रथम पत्तियों पर दिखाई देते हैं, लेकिन इसका आक्रमण पर्णच्छद, पुष्पक्रम, गांठ तथा दानों के आवरण पर भी होता है। मुख्यतः: पत्ती ब्लास्ट, पेनिकल ब्लास्ट और नेक ब्लास्ट के रूप में यह रोग पहचाने जाते हैं।

ब्लास्ट रोग नियंत्रण के उपाय:- 

  • प्रमाणित बीजों का चयन करें। 

  • मिट्टी परिक्षण के अनुसार खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करें। 

  • समय समय पर फसल की निगरानी करें। 

  • खरपतवारों को समय पर निकालें। 

  • नेटिवो (टेबुकोनाज़ोल 50% + ट्राइफ्लॉक्सीस्ट्रोबिन 25%डब्ल्यूजी) @ 80 ग्राम या  फाॅर्स 11 (ट्राईसाईक्लाजोल 75% डब्ल्यूपी) @ 140 ग्राम + सिलिको मैक्स @ 50 मिली, प्रति एकड़150 -200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

धान की फसल में तना छेदक कीट की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

किसान भाइयों, तना छेदक कीट की इल्ली अवस्था ही क्षतिकर होती है। सर्वप्रथम, अंडे से निकलने के बाद, इल्ली मध्य कलिकाओं की पत्तियों में छेदकर तने में प्रवेश करती है। जहां पहुंचकर ये मध्य भाग को नष्ट कर देती हैजिसे ‘डेड हार्ट’ के नाम से जाना जाता है। इस कीट की वजह से बाली की अवस्था में प्रकोप होने पर बालियाँ सूखकर सफेद हो जाती हैं। 

तना छेदक कीट नियंत्रण के उपाय:- 

  • लांसर गोल्ड (एसीफेट 50% + इमिडाक्लोप्रिड 1.8% एसपी) @ 400 ग्राम या सुपर डी (क्लोरपायरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी) @ 300 मिली + सिलिको मैक्स @ 50 मिली प्रति एकड़, 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

  • या केलडान (कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 4% जीआर) @ 8 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में समान रूप से भुरकाव करें।

  • जैविक नियंत्रण के लिए, ब्रिगेड बी (बवेरिया बेसियाना 1.15% डब्ल्यूबी) @ 1 किग्रा/एकड़ 150 -200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share