रातों रात करोड़पति बन गया मजदूर, मिला छप्पड़ फाड़ पैसा

Overnight the labourer became a millionaire

एक मजदूर की पूरी ज़िंदगी मजदूरी करते हुए गुजर रही थी। फैक्ट्री में मजदूरी करते हुए अब उसकी उम्र रिटायरमेंट की हो आई थी। फिर एक दिन उसके साथ चमत्कार हो गया और वो रातों रात करोड़पति बन गया।

यह वाक्या है इंग्लैण्ड के कार्लिस्ले शहर का, जहाँ 61 साल के इयान ब्लैक पिरेली फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और एक दिन उन्हें एक अखबार खरीदने का मन हुआ। उस अखबार में एक लॉटरी पड़ी थी। यही लॉटरी उनकी किस्मत के ताले खोलने वाली थी।

इस लॉटरी ने मजदूर इयान को 15 करोड़ रूपये का मालिक बना दिया। करोड़पति बनते ही इयान ने अपने फैक्ट्री के मालिक को फोन करके बताया कि वो अब कभी भी काम पर नहीं आएगा।

स्रोत: न्यूज़ 18

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share