मिट्टी में आर्गेनिक कार्बन का महत्व

Importance of Organic Carbon in soil testing
  • मृदा जैविक/आर्गेनिक कार्बन (SOC) मृदा की गुणवत्ता को बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण घटक है। 
  • यह मृदा के भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणों को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाता है। 
  • उच्च मृदा कार्बनिक कार्बन मृदा संरचना कि अधिक से अधिक भौतिक सरचना में सुधार करता है। 
  • यह मिट्टी में ऑक्सीजन और पानी की निकासी और अवधारण में सुधार करता है, और मिट्टी में कटाव और पोषक तत्वों की कमी को कम करता है। 
  • सूक्ष्म जीवों जैसे केचवे एवं लाभकारी कवक एवं जीवाणु के विकास में सहायक होता है। 
  • कार्बन मृदा कार्बनिक पदार्थों का मुख्य घटक है और यह मृदा को इसकी जल-धारण क्षमता, इसकी संरचना और इसकी उर्वरता प्रदान करने में मदद करता है।  ।
Share

मिट्टी परीक्षण में जैविक कार्बन का महत्व

Importance of Organic Carbon in soil testing
  • यह मृदा में कार्बनिक पदार्थ विच्छेदन व संश्लेषण प्रतिक्रियाओं द्वारा ह्यूमस बनाता है, जो मृदा स्वास्थ्य में सुधार के साथ मृदा की उर्वरता भी बनाये रखता है।
  • भूमि में इसकी अधिकता से मिट्टी की भौतिक और रासायनिक गुणवत्ता बढ़ती है। भूमि की भौतिक गुणवत्ता जैसे मृदा संरचना, जल ग्रहण शक्ति आदि जैविक कार्बन से बढ़ती है।
  • इसके अतिरिक्त पोषक तत्वों की उपलब्धता स्थानांतरण एवं रुपांतरण और सूक्ष्मजीवी पदार्थों व जीवों की वृद्धि के लिए भी जैविक कार्बन बहुत उपयोगी होता है।
  • यह पोषक तत्वों की लीचिंग (भूमि में नीचे जाना) को भी रोकता है।
Share