इन पछेती खरीफ प्याज किस्मों की खेती से मिलेगी अच्छी उपज

Onion varieties suitable for late Kharif

आइये जानते हैं पछेती खरीफ की कुछ मुख्य किस्मों की जानकारी जो सितम्बर माह में नर्सरी में लगाने के लिए उपयुक्त हैं।

  • ओनियन | पंच गंगा | सरदार: फल का आकर ग्लोब की तरह एवं रंग लाल होता है, इनकी परिपक्वन अवस्था 80-90 दिनों की होती है, बीज़ दर 2.5 – 3 किलो/एकड़ है, भंडारण क्षमता 5-6 माह की होती है एवं यह एक उच्च उत्पादन क्षमता वाली किस्म है।

  • ओनियन | पंच गंगा | सुपर: फल का आकर ग्लोब की तरह एवं रंग लाल होता है, इनकी परिपक्वन अवस्था 100-110 दिनों की होती है, बीज़ दर 2.5-3 किलो/एकड़ है, भंडारण क्षमता 2-3 माह की होती है।

  • ओनियन | प्राची | सुपर: इनके फल अंडाकार गोल व आकर्षक काले लाल रंग के होते हैं। इनकी परिपक्वन अवस्था 95-100 दिनों की होती है, बीज़ दर 2.5-3 किलो/एकड़ लगती है और भंडारण क्षमता 2 माह की होती है।

  • ओनियन | जिंदल | नासिक रेड | एन 53: इसक किस्म में मध्यम लाल और चपटे अंडाकार आकार के फल, परिपक्वन अवस्था 90-100 दिन, बीज़ दर 3 किलो/एकड़ और भंडारण क्षमता 2 माह की होती है।

  • ओनियन | मालव | नासिक रेड | एन 53 |: इनके फल ईट की तरह लाल रंग के गोलाकार होते हैं और इनकी परिपक्वन अवस्था 90-100 दिनों की होती है। इसकी बीज़ दर 3 किलो/एकड़, भंडारण क्षमता 2-3 माह की होती है एवं यह थ्रिप्स और झुलसा रोग के प्रति सहनशील किस्म होती है।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share