कपास की 15 से 20 दिन की फसल अवस्था में जरूर डालें इन पोषक तत्वों का डोज

Nutrient management in cotton crop at 15 to 20 day stage

“कपास” की फसल से हाई क्वालिटी की जबरदस्त पैदावार प्राप्त करने के लिए फसल की सही देखभाल करने की आवश्यकता होती है। इसकी फसल में सही समय पर खाद देना बहुत आवश्यक है, इससे फसल का विकास अच्छा होता है और पौधे मजबूत एवं स्वस्थ्य रहते हैं। वर्तमान समय में जब कपास की फसल 15 से 20 दिन के बाद की अवस्था में है तब इस समय जरूरी पोषण देना आवश्यक होता है। 

फसल की बुवाई के 15 से 20 दिन बाद आप यूरिया 40 किलोग्राम, डीएपी 50 किलोग्राम, सल्फर 5 किलोग्राम, ज़िंक सल्फेट 5 किलोग्राम और ट्राई-कोट मैक्स 4 किलोग्राम को एक एकड़ के खेत में समान रूप से भुरकाव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। 

Share