अब अफ़्रीकी देशों में खेती कर सकेंगे भारतीय किसान, जानें क्या है सरकार की योजना

Now Indian farmers will be able to do farming in African countries

हरियाणा सरकार अपने प्रदेश के किसानों को अफ़्रीकी देशों में जमीन लेकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए सरकार योजना बनाने पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय किसान अफ़्रीकी देशों में भी खेती कर सकेंगे।

गौरतलब है की हरियाणा में बढ़ते परिवारों की वजह से जोत घटती जा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार अब किसानों को अफ्रीकी देशों में जाकर जमीन लेने और फिर खेती करने के लिए जागरूक कर रही है। इस मसले पर अफ़्रीकी देशों से बात भी चल रही है ताकि भारतीय किसानों को कृषि भूमि उपलब्ध करवाई जा सके। देखना दिलचस्प होगा की सरकार इस योजना का कार्यान्वन कैसे करती है।

स्रोत: जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share