नैनो उर्वरक आपकी फसलों के लिए है लाभकारी, जानें इसके फायदे

Nano fertilizer is beneficial for your crops
  • नैनो उर्वरक ऐसे उत्पाद हैं जो नैनो कणों के साथ बनाए जाते हैं। फसल में इनका बहुत कम मात्रा में उपयोग कर कम लागत के साथ अधिक से अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। जहां हम फसलों में सामान्य उर्वरक 50 किलो डालते है वहीं नैनो उर्वरक 250-500 ग्राम पर्याप्त रहता है साथ ही बड़ी मात्रा में उर्वरकों को बाजार से खेत पर ले जाने वाली दुविधा को भी कम किया जा सकता है।

  • नैनो उर्वरक पोषक तत्वों की दक्षता में सुधार करने के लिए तैयार किये गए हैं। यह उर्वरक अघुलनशील पोषक तत्वों को बेहतर रूप से घुलनशील रूप में परिवर्तित करने में सहायक होते हैं।

  • इसके अतिरिक्त, अपने अति-सूक्ष्म आकार और सतही विशेषताओं के कारण नैनो उर्वरक को पत्तियों पर छिड़के जाने से पौधों द्वारा आसानी से सोख लिया जाता है, पौधों के जिन भागों में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, ये कण वहां पहुंचकर संतुलित मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

  • नैनो उर्वरक अपशिष्ट उत्पादन को कम करते हैं और उत्पादन दर और उपज में वृद्धि करते हैं।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share