Seed rate of Muskmelon

खरबूज की बीज दर उसको लगाने के तरीके और किस्म पर निर्भर करती हैं|

  • उन्नत एवं रिसर्च किस्में:- 1.5 -2 किलो/ एकड़ |
  • हाईब्रिड किस्में:- 200-400 ग्राम/ एकड़

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Seed treatment of Muskmelon

खरबूज में बीज उपचार:-

  • खरबूज बुवाई से लेकर कटाई तक विभिन्न बिमारियों से ग्रसित रहता है जिस कारण इसका उत्पादन कम हो जाता है|
  • खरबूज के इन रोगो के नियंत्रण के लिए एवं इसके प्रकोप को कम करने के लिए बीज उपचार एक महत्वपूर्ण काम है|
  • बीज को कार्बेन्डाजिम 50% WP 2 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करना चाहिए|
  • या फिर कार्बोक्सिन 37.5% + थायरम 37. 5 % ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करना चाहिए|
  • वायरस के कारण आने वाले रोग को रोकने के लिए इमिडाक्लोप्रिड 600 एफ.एस (48%) 1 एम.एल./किलोग्राम बीज से उपचारित करें|
  • रसायन से बीज उपचारित करने के उपरांत बीज को ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 4 ग्राम/कि.ग्रा. बीज की दर से उपचारित कर सकते है|
  • एक केमिकल के बाद दूसरे केमिकल से उपचार करने के मध्य 20-30 मिनिट का अंतराल रखना चाहिए|
  • बीज को उपचार करने के बाद इसे लगभग 30 मिनिट तक छाँव वाले स्थान पर सुखाना चाहिए|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Soil requirement for muskmelon

खरबूज की खेती के लिए उत्तम मिट्टी –

  • खरबूज सभी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है|
  • इसके लिए रेतीली दोमट मृदा सर्वोत्तम होती है|
  • मिट्टी अच्छे जल निकास वाली और कार्बनिक पदार्थ से भरपूर होना चाहिए|
  • मिट्टी का पी.एच. 6.0 से 7.0 होने से उत्पादन अधिक होता है साथ ही फल का स्वाद भी अच्छा रहता है|
  • मिट्टी का तापक्रम 15° सेंटीग्रेड से कम हो जाने पर बीज की वृद्धि और पौधे का विकास रुक जाता है|
  • लवण सहित क्षारीय भूमि खरबूज की खेती के लिए उत्तम नहीं मानी जाती है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate for Muskmelon Cultivation

खरबूज की खेती के लिए आवश्यक वातावरणीय दशा:- 

  • खरबूज के बीज को बोने के सही समय नवंबर से फरवरी तक होता है|
  • गर्म -शुष्क मौसम फल की वृद्धि एवं अच्छे स्वाद के लिए अच्छा माना जाता है|
  • उच्च तापक्रम एवं धूप खरबूज में शर्करा की मात्रा को बढ़ाता है|
  • खरबूज की मिठास वंशानुगत विशेषताओं पर निर्भर करती है लेकिन पर्यावरणीय दशा कुछ हद तक इसे प्रभावित करती है|
  • यह ठंड के लिए अतिसंवेदनशील है एवं यह गर्मी की फसल के रूप में उगाया जाता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share