ग्रामीण महिलाएँ बनेंगी लखपति, 2025 तक लाखों महिलाओं को मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

सरकार की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास को लेकर कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं। इन सभी क़दमों के पीछे सरकार का यही उद्देश्य है की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और स्वयं कमाई करें। अब इसी कड़ी में उत्तराखंड की महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से एक बड़ी ही ख़ास योजना शुरू की जा रही है।

उत्तराखंड की सरकार ने महिलाओं के लिए जो योजना शुरू की है उसका नाम है “मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना” और इसके अंतर्गत लाखों महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य बनाया गया है। इसके अंतर्गत साल 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

बता दें की महिलाओं को लखपति बनाने के इस लक्ष्य की पूर्ती के लिए महिलाओं को लोन, तकनीकी मार्गदर्शन, उत्पादों की मार्केटिंग, ट्रेनिंग आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र एवं आपके जीवन से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share