किसानों को हर साल मिलेंगे 10000 रुपये, बस कर लें ये छोटा-सा काम

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर वर्ष ₹4000 का अनुदान दिया जाता है।

इस योजना की खास बात यह है कि जो किसान भाई केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही  “पीएम किसान सामान निधि” का लाभ ले रहे हैं, वे प्रदेश की इस योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। इससे जुड़ने के लिए भी वही पूरी प्रक्रिया की जाती है, जो पीएम किसान योजना के लिए जरूरी है।

प्रदेश की इस लाभकारी योजना में आवदेन करने के लिए किसान को मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://saara.mp.gov.in/ पर जाएँ और “पीएम किसान सामान निधि” और “मुख्यमंत्री किसान कल्याण” दोनों हीं योजनाओं का लाभ उठा कर हर साल दस हजार रूपये की सहायता राशि पाएं।

स्रोत: एबीपी लाइव

कृषि योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

किसानों के खातों में पहुंचे 2000 रूपए, इस योजना का मिला लाभ

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

देश के किसानों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए खेती के लिए देशभर के किसान परिवारों को सालाना 6000 रूपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसके माध्यम से किसान भाईयों को काफी मदद मिली है।

इसी योजना के तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भी अपने राज्य के किसानों के लिए ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ चला रही है। इसके तहत किसान परिवारों को 4000 रूपए सलाना दो किस्तों में दिए जाते हैं। इसके चलते दोनों योजनाओं की मदद से राज्य के किसानों एक साथ 10 हजार रूपए प्रति वर्ष प्राप्त होती है।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार 18 मई के दिन राज्य के किसानों को योजना की किस्त जारी कर दी है। इसके माध्यम से 82 लाख 38 हजार किसान परिवारों को 1783 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। जहां हर एक किसान के बैंक खाते में 2000 रूपए की राशि जारी की गई है। बाकी बचे किसानों को भी 31 अगस्त तक सरकार द्वारा यह सहायता राशि पहुंचा दी जाएगी।

स्रोत: किसान समाधान

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share