तय समय से सात दिन पहले मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, कई जिले में अलर्ट

Monsoon reached Madhya Pradesh seven days ahead of schedule

महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश कराते हुए दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गया। इस बार मध्य प्रदेश में मानसून ने अपने तय समय से सात दिन पहले दस्तक दे दी है। मानसून के मध्य प्रदेश पहुँचने के कारण भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बेतूल, मंडला, खंडवा, जबलपुर और शहडोल व आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावनाएं हैं और भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

बता दें की मानसून की दस्तक से पहले ही मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हो रही थी। अब मानसून के धीरे धीरे आगे बढ़ने के साथ भोपाल, सागर, ग्वालियर व इंदौर समेत नौ जिलों भी अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है की मध्य प्रदेश में सामान्यतः मानसून 17 जून तक प्रदेश करता है हालाँकि इस बार पिछले कुछ वर्षों में यह पहली बार है की मानसून एक हफ्ते पहले पहुँच गया है।

स्रोत: अमर उजाला

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share