लाखों परिवारों को मिल रही सलाना आर्थिक मदद, जानें योजनाओं के बारे में

Millions of families are getting financial help annually

छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इनमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शामिल हैं। 

इन योजनाओं के तहत प्रदेश के किसानों, पशुपालकों, भूमिहीन किसान मजदूरों, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों, पशुपालक ग्रामीणों, महिला समूहों की मदद की जा रही है। इसके तहत सरकार द्वारा जरूरतंद लोगों के बैंक खातों में 1124 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि जारी की गई है।

प्रदेश के ग्रामीण भूमिहीन परिवारों की आर्थिक मदद के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना चलाई जा रही है। इसके तहत भूमिहीन परिवारों को 7 हजार रूपए की वार्षिक मदद उपलब्ध कराई जाती है। वहीं अब तक लगभग 3 लाख 55 हजार भूमिहीन परिवारों के बैंक खातों में सहायता राशि पहुंचाई जा चुकी है। वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए अब तक किसानों के खातों में बीते दो वर्षों में 11 हजार 180 करोड़ 97 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

इसके अलावा गोधन न्याय योजना की मदद से गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूहों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा 13 करोड़ 62 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। आप भी इन योजनाओं से जुड़कर सरकार द्वारा दी जा रही मदद का लाभ उठा सकते हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share