जानिए, फसलों में मैक्समायको के फायदे

Advantages of Maxxmyco product in crops

👉🏻किसान भाइयों, ग्रामोफोन विशेष मैक्समायको उत्पाद को ह्यूमिक एसिड, अमीनो एसिड, सीवीड एक्सट्रेट एवं मायकोराइज़ा आदि को मिलाकर तैयार किया गया है।

👉🏻यह उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक अवयवों से बना है, यह मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि को बढ़ाने में सहायक है, साथ ही मिट्टी के पीएच को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

👉🏻इसमें ह्यूमिक एसिड मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करके मिट्टी की जल धारण क्षमता में वृद्धि करता और सफेद जड़ के विकास को बढ़ाता है।

👉🏻समुद्री शैवाल पौधों को पोषक तत्व ग्रहण करने में मदद करता है और अमीनो एसिड प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को बढ़ाता है जिससे पौधे का बेहतर वनस्पति विकास होता है।

👉🏻माइकोराइजा पौधों को मजबूती प्रदान करता हैं साथ ही प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि करता हैं परिणाम स्वरूप उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि होती हैं। 

👉🏻माइकोराइजा जड़ क्षेत्र को बढ़ाता हैं इसके कारण जड़ो में जल अवशोषण की क्षमता बढ़ जाती है। यह सफेद जड़ के विकास में भी मदद करता है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share