फसल नष्ट होने के 72 घंटे के अंदर एक क्लिक पर करें बीमा क्लेम

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

कृषि एक ऐसा व्यवसाय है, जिसका परिणाम भविष्य की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। जिसके कारण कई बार किसानों को बाढ़ या सूखे के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है। ऐसे में किसान भाईयों के इस अनिश्चितता के डर को खत्म करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को फसल नुकसान पर बीमा क्लेम दिया जाता है, ताकि इस योजना की मदद से किसान अपने नुकसान की आसानी से भरपाई कर सके।

इसके लिए कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से क्रॉप इंश्योरेंस नाम से एक ऐप्लीकेशन जारी किया गया है। इसके माध्यम से किसान अपनी फसल खराब होने के 72 घंटे के भीतर इस बात की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा ऐप की मदद से फसल बीमा के लिए भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।

स्रोत: टीवी 9

लेख में बताई गई जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें और रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के सभी लेख।

Share