मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में अगले 3-4 दिन हो सकती है बारिश

Weather report

मध्य भारत के दक्षिणी- पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य जिलों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। अगले 24 घंटों में इन इलाकों में 1-2 घंटे तक बारिश होगी और कुछ समय बाद थम जाएगी। यह गतिविधियां इन सभी इलाकों में देखने को मिलेगी और अगले 3-4 दिनों के दौरान इन इलाकों में तापमान कम ही रहेंगे।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश इन जिलों में हो सकती है बारिश

Weather report

मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की खबर आई है साथ ही बारिश भी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ अरब सागर में नमी बढ़ रही है इसके कारण भी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है।

अगर अगले 24 घटें की बात करें तो मध्य प्रदेश के सागर, होशंगाबाद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, ग्वालियर, उमरिया और कटनी जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बन रही है।

स्रोत : एम पी न्यूज़

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की भी है संभावना

Weather report

चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र झारखंड के आसपास बना हुआ है और अब यह दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ बढ़ने लगा है। इससे छत्तीसगढ़, ओडिशा के साथ साथ पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather report

मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। मध्य प्रदेश के साथ साथ  छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि 14-15 अप्रैल तक जारी रह सकती है। 

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

उत्तरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में तापमान में होगी गिरावट

Weather Forecast

मध्य भारत के सभी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह से इन इलाकों में गर्मी से थोड़ी सी राहत मिल रही है। उत्तर दिशाओं से जो हवाएं चल रही थी उसके कारण तापमान गिरने लगे हैं। इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक हीटवेव की स्थिति थम जायेगी।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलने की है संभावना, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य प्रदेश के साथ साथ राजस्थान और विदर्भ जैसे इलाकों में पिछले कुछ दिनों में तापमान काफी बढ़ गया था। पर अब इससे कुछ राहत मिलने की संभावना बन रही है। यह राहत उत्तरी दिशा से चल रही हवाओं के कारण मिलेगी। इन इलाकों में अब तापमान गिरेंगे लेकिन गर्मी फिर भी रहेगी।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत

Weather Update Hot

मध्य भारत में पिछले 24 घंटे में राजस्थान के साथ साथ गुजरात और विदर्भ में तापमान काफी बढ़ा है। गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में हीटवेव कंडीशन बनी हुई है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना रहेगा और अगले 2 दिनों तक यह हीटवेव की स्थिति भी बनी रहेगी।

स्रोत : स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जाने मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Hot

मध्य भारत में धीरे धीरे अब तापमान बढ़ने लगा है। ख़ास कर के पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हिट वेव कंडीशन आने की संभावना है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी, और फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

स्रोत : स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश में धूल भरी हवाओं की वजह से तापमान में होगी थोड़ी गिरावट

Weather Forecast

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और पश्चिमी दिशाओं से हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि इलाकों में चलेंगी। राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी ज़िलों में इन हवाओं की रफ़्तार 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा रहने संभावना है। कई इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है जिससे तापमान में कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में गर्मी का दौर रहेगा जारी, जाने मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Hot

मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में हीट वेव कंडीशन है। गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरी तेलंगाना के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार बने हुए हैं। इन इलाकों में आने वाले दिनों में भी काफी ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम साफ़ रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई संभावना नहीं है।

स्रोत : स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share