मध्य प्रदेश ने खरीफ फसलों की बुआई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया

Madhya Pradesh breaks its own record of sowing Kharif crops

मध्य प्रदेश के किसानों की मेहनत रंग ला रही है। कृषि क्षेत्र में मध्य प्रदेश लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। प्रदेश को सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला है वहीं गेहूँ उपार्जन में भी मध्य प्रदेश सबसे आगे रहा। इसी कड़ी में अब खरीफ फसलों की बुआई में भी मध्य प्रदेश देश के सभी राज्यों में आगे रहा है।

बता दें की पिछले साल भी यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश ने ही बनाया था। पिछले साल से इस साल एक लाख 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अधिक बुआई मध्य प्रदेश में हुई है। बता दें की 23 अगस्त तक 144.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई प्रक्रिया पूरी हुई।

बता दें की प्रदेश सरकार की तरफ से इस बार 149 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल की बुआई का लक्ष्य रखा गया था। हालाँकि यह लक्ष्य तो पूरा नहीं हो पाया लेकिन इसके बाद भी मध्य प्रदेश ने बुआई का रिकॉर्ड एक बार फिर तोड़ दिया है।

स्रोत: नई दुनिया

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना पढ़ें। इस लेख को शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share