जानें लहसुन की फसल में समय से पहले कंद अंकुरण के कारण

Know the reasons for premature tuber sprouting in the main field in garlic crop

लहसुन की फसल में कभी-कभी बल्ब की परिपक्व होने की अवस्था के शुरुआत में लहसुन के बल्ब खेत में ही अंकुरित होते देखे जाते है, यह स्थिति खासकर के सर्दियों के मौसम में बारिश होने पर या फिर मिट्टी में अधिक नमी होने से एवं नाइट्रोजन की आपूर्ति के कारण होती है। साथ हीं लहसुन में यह समस्या फसल में सामान्य आवश्यकता की तुलना में अधिक बार सिचाई करने से भी होती है। 

इस समस्या से लंबी अवधि की किस्मों की तुलना में कम अवधि वाली किस्में अधिक संवेदनशील होती हैं। बारिश के मौसम में देरी से कटाई करने से कंदों का समय से पहले अंकुरण और फूटना बढ़ जाता है। साथ ही रोपण के समय कलियों में अधिक दूरी होने से एक-एक पौधों द्वारा नाइट्रोजन और पानी का शोषण बढ़ता है जिसके परिणामस्वरूप समय से पहले अंकुरण की समस्या होती है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share