जानें सरसों की कटाई का उचित समय व अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

Know the proper time for harvesting mustard and other important facts

सरसों की फसल फरवरी से मार्च माह में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। किसान भाई सरसों की कटाई के समय निम्न बातों को ध्यान में रख कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं- 

  • सरसों की फसल में 75 प्रतिशत फलियां जब पीली हो जाए तब फसलों की कटाई कर लेनी चाहिए।  

  • सही समय पर कटाई करना बेहद जरूरी है। कटाई में देर होने पर फलियां फटने लगती हैं।

  • कई बार कटाई में देरी होने पर दानों का वजन और दानों में तेल की मात्रा कम हो जाती है।

  • सरसों की कटाई का कार्य सुबह के समय करना अधिक फायदेमंद रहता है। रात में गिरने वाली ओस के कारण फलियां नम हो जाती हैं। 

  • कटाई के बाद फसल को कुछ दिनों तक धूप में रख कर सूखाएं।

  • जब बीज में 15 से 20 प्रतिशत तक नमी रहे तब सरसों की गहाई करें।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share