इस राज्य में होगी किसान मित्र-किसान दीदी नियुक्ति, 5200 गांव को मिलेगा लाभ

कृषि के लिए प्राकृतिक खेती को हमेशा से बेहतर माना गया है। इस पद्धति से भूमि का प्राकृतिक स्वरूप बना रहता है। इसके साथ ही फसल की गुणवत्ता भी बढ़ती है। इसके महत्व को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस पद्धति को अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें। 

इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक खास घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के हर गांव में एक किसान मित्र और एक किसान दीदी की नियुक्ति की जाएगी। जो सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित करेंगे। इनसे मदद लेकर किसान भाई प्राकृतिक खेती के जरिए काफी मुनाफा कमा सकेंगे। इसके अलावा सरकार प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को सब्सिडी देने का भी प्रयास कर रही है।

सरकार की इस योजना के चलते राज्य के करीब 5200 गांवो को लाभ मिलेगा। बता दें कि जो किसान मित्र और किसान दीदी होगी, उनको सरकार द्वारा ट्रेंड किया जाएगा। इस ट्रेनिंग के बाद उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इस तरह गांव के लोगों को रोजगार के लिए अवसर प्राप्त होगा। बहरहाल यह योजना साल 2022 के जून माह में शुरू होगी।

स्त्रोत: भोपाल समाचार

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share