मूंगफली, अरहर, उड़द, मूंग और तिल की एमएसपी पर करें बिक्री

रबी सीजन के आते साथ ही खरीफ फसल की कटाई का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में राज्य सरकारें एमएसपी पर खरीफ फसल की खरीद करने की तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों से मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की उपज खरीदने का फैसला किया है। जहां सरकार ने अलग-अलग फसलों की खरीद के लिए अलग-अलग तारीखें तय की हैं।

योजना के तहत आज यानी 1 अक्टूबर 2022 से एमएसपी पर खरीफ फसल की खरीदी शुरू हो गई है, जो कि 15 नवंबर 2022 तक जारी रहेगी। राज्य प्रशासन ने फसलों की खरीद के लिए प्रदेश में 100 से अधिक मण्डियों की व्यवस्था की है। जहां मूंगफली की खरीद 1 नवंबर से 31 दिसंबरर 2022 तक की जाएगी। इसके अलावा बाकी खरीफ फसल जैसे अरहर, उड़द और तिल की खरीद 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक की जाएगी।

बता दें कि यह खरीद केंद्र सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही की जाएगी। खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार तय किए हैं –

  • मूंग – 6600 रुपए/क्विंटल

  • उड़द- 6600 रुपए/क्विंटल

  • मूंगफली- 5850 रुपए/क्विंटल

  • अरहर- 6600 रुपए/क्विंटल

  • तिल- 7830 रुपए/क्विंटल

अगर आपकी खरीफ फसल भी बिकने को तैयार है तो जल्द राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत : कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share