किसानों को स्टार्टअप के लिए मिल रहा लाखों का फंड, यहां देखे पूरी जानकारी

देश के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार कई योजनाएं लागू करती रहती है। खेती किसानी के अलावा भी रोजगार के अवसर बढ़ाएं जा सकें, इसके लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार की ओर से स्टार्ट अप के लिए फंड दिया जाता है। 

इसके लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ‘नवाचार और कृषि उद्यमिता विकास कार्यक्रम’ शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से कृषि प्रसंस्करण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल कृषि , कृषि यंत्र, दूध डेयरी, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे विभिन्न श्रेणियों के स्टार्ट अप शुरू करने के लिए फंड दिया जा रहा है।

किसानों के बीच स्टार्ट अप को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 2 महीने के लिए 10 हजार रूपए प्रति माह वजीफा दिया जा रहा है। इस दौरान तकनीकी, वित्त, बौद्धिक संपदा, सांविधिक अनुपालन मुद्दों आदि पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण और विभिन्न कठोर प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही योग्य आवेदकों की सूची तैयार होती है। 

इसके बाद ही लाभार्थियों को स्टार्ट अप के लिए फंडिंग मिलती है। जहां आर-एबीआई एनक्यूबेट्स की सीड स्टेज के लिए 25 लाख की फंडिंग दी जाती है। इस योजना के आधार पर देशभर के 29 कृषि व्यवसाय इनक्यूबेशन केंद्रों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इस योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल  https://rkvy.nic.in/ पर विजिट करें।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share