रबी फसलों में बुआई के पूर्व मिट्टी उपचार का महत्व

Importance of soil treatment before sowing of Rabi crops
  • किसी भी मौसम में फसल बुआई के पूर्व मिट्टी उपचार करना बहुत आवश्यक होता है।

  • मिट्टी की उर्वरता और पोषक तत्व प्रबंधन फसल से अच्छी उपज प्राप्त करने एवं रोग मुक्त फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण कारक होते हैं। यह फसल की उपज के साथ साथ गुणवत्ता पर भी सीधा प्रभाव डालते हैं।

  • खरीफ के मौसम के बाद रबी की बुआई के पूर्व मिट्टी में बहुत अधिक नमी होने के कारण कवक जनित रोगों एवं कीट जनित रोगों का बहुत अधिक प्रकोप होता है।

  • इन रोगों के निवारण के लिए मिट्टी उपचार कवकनाशी एवं कीटनाशी से किया जाता है।

  • मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए भी मिट्टी उपचार बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए मुख्य पोषक तत्वों का उपयोग किया जाता है।

  • मिट्टी उपचार करने से मिट्टी की सरचना में सुधार होता है एवं उत्पादन भी काफी हद तक बढ़ जाता है।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share