सी वीड एवं एमिनो एसिड की फ़सलों में उपयोगिता

Importance of Seaweed in Crops
  • एमिनो एसिड एवं सी वीड का प्रयोग बीज अंकुरण में तेजी ला सकता है।  
  • यह फसल की जड़ विकास पर विशेष प्रभाव डालता है।
  • पोषक तत्वों की पर्याप्त आपूर्ति के आधार पर, सी वीड और एमिनो एसिड पौधे की ऊंचाई, स्टेम व्यास, पत्ती की संख्या आदि का विकास करते हैं।
  • उच्च उत्पादन एवं फसल सुधार में ये सहायक होते हैं। 
  • मिट्टी में प्राकृतिक रूप से उपस्थित तत्वों के संरक्षण में भी ये सहायक होते हैं।
  • अति सूक्ष्म जीवों के द्वारा कार्बन व नाइट्रोजन के अनुपात को नियंत्रित करने में  भी ये सहायक होते हैं।
  • पोषक तत्वों की अपघटन की प्रक्रिया को संतुलित करके कृषि भूमि की सतत रूप से प्रबंधन करने में भी यह सहायक होते हैं।
Share

समुद्री शैवाल (सी वीड) का फ़सलों में महत्व

Importance of Seaweed in Crops
  • समुद्री शैवाल (सी वीड) पौधों की चयापचय बढ़ाने के रूप में काम करता है, यह पौधों में आंतरिक वृद्धि और विकास प्रक्रियाओं को उत्तेजित करती है। 
  • प्रारंभिक अंकुरण वृद्धि के साथ साथ प्राथमिक एवं माध्यमिक जड़ विकास करता है।
  • समुद्री शैवाल सूक्ष्मजीवों की क्रियाशीलता बढ़ाता है। जिससे मृदा की संरचना में सुधार होता है। 
  • इससे उच्च मात्रा में पोषक तत्व पौधों को प्राप्त होते है जिससे पत्तियों और शाखाओं का बेहतर विकास होता है। 
  • फसल में फूलों एवं फलों का झड़ना कम करता है।  
  • दानों और फलों के आकर और वजन में वृद्धि कर फसल में अधिक उपज के साथ गुणवत्ता बढ़ाता है।
Share